पीला ईंटों से बनाई गई वाउण्ड्रीवाल के मामले पर सम्बन्धित अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान
- नगर की सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित नवीन मण्डी स्थल की वाउण्ड्रीवाल में ठेकेदार द्वारा जमकर किया गया घोटाला

पीला ईंटों से बनाई गई वाउण्ड्रीवाल के मामले पर सम्बन्धित अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान
– नगर की सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित नवीन मण्डी स्थल की वाउण्ड्रीवाल में ठेकेदार द्वारा जमकर किया गया घोटाला

पलियाकलां-खीरी। पीला ईंटों से बनवाई गई वाउण्ड्रीवाल के मामले में सम्बन्धित अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण ठेकेदार के हौसले बुलन्द हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों नवीन मण्डी स्थल की वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया गया था, जिसमें पीला ईंटों का प्रयोग किया गया था। इतना ही नहीं ठेकेदार ने घोटाले को छिपाने के लिए निर्माण कराने के तुरन्त बाद ही दीवार पर प्लास्टर करा दिया था। ठेकेदार द्वारा किए गए इस घोटाले की खबर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सबसे मजेदार बात तो यह है कि नवीन मण्डी परिसर में ही उपजिलाधिकारी और मण्डी सचिव के आवास भी हैं। एक तरफ वाउण्ड्री की दीवार का घटिया निर्माण होता रहा और दूसरी ओर दोनों अधिकारी लगातार इ से अनदेखा करते रहे। क्या ठेकेदार की पहुंच सत्तापक्ष के दिग्गजों तक है इसीलिए इस मामले की कोई जांच नहीं हुई ? फिलहाल अब देखना यह है कि मामले की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाती है या फिर सत्तापक्ष के दबाव में आकर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।








