उत्तर प्रदेश
क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिव निघासन के अवशेष निर्वाचन का कार्यक्रम जारी, एआर कोऑपरेटिव ने दी जानकारी

लखीमपुर खीरी 06 दिसंबर। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता पीके शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिव निघासन की प्रबन्ध कमेटी का अवशेष निर्वाचन सात दिसंबर। सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन आठ दिसंबर को समिति कार्यालय पर प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक पूर्व निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराये जायेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि प्रत्याशी एवं मतदाता निर्वाचन में प्रतिभाग अवश्य करें।