कोर्ट जाते समय हुए हादसे में घायल वारंटी की इलाज के दौरान मौत
कोर्ट जाते समय हुए हादसे में घायल वारंटी की इलाज के दौरान मौत

कोर्ट जाते समय हुए हादसे में घायल वारंटी की इलाज के दौरान मौत

(रिपोर्ट : पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद थाना छेत्र के ग्राम सेमरई निवासी तिलकराम पुत्र नन्दू हैदराबाद थाने में 2017 के एक मुकदमे में था। वांछित वारंटी का कोर्ट से गिरफ्तारी वारन्ट जारी किया गया था, जिसका चालान थाना हैदराबाद पुलिस मोटरसाइकिल से लेकर जा रही थी। बाइक में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों बाइक पर सवार कांस्टेबल संजीव कुमार और तिलकराम को गम्भीर चोटें आई थीं। घायलों को ओयल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। तिलकराम को सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद सारी प्राथमिकताएं पूरी कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने अगले ही दिन जमानत याचिका दायर कर तिलकराम की जमानत करा ली थी। हालत गम्भीर होने के कारण तिलकराम को लखनऊ मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां इलाज के दैरान तिलकराम की मौत हो गई। तिलकराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके गांव सेमरई भेज दिया गया है।






