प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में निकाली गई भव्य शिव बारात
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में निकाली गई भव्य शिव बारात

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में निकाली गई भव्य शिव बारात

(रिपोर्ट : पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढकवा पुलिस चौकी में विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया। यह बारात क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन पूर्व से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन मकर संक्रांति को पूरे वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा। चौकी पुलिस व क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। 15 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा जागएा। प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ट्रैक्टर-ट्रालियों, कार व मोटरसाइकिलों से गाजे बाजे के साथ निकटवर्ती देवकली तीर्थ का भृमण करते हुए द्वादश शिवलिंग का स्पर्श कराकर शिव मंदिरों से पूजन कराते हुए यात्रा प्राचीन पीरपुर मन्दिर पहुंची। जहां पूजन-अर्चन कर गोला शिव मंदिर से होते हुए कंजा मन्दिर पर पूजन-अर्चन कर ढकवा पहुंची। जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। चौकी इंचार्ज जितेंद्रपाल सिंह व आरक्षी अरविंद कुमार फौजी ने बारात का भव्य स्वागत किया।








