पुलिस विभाग
थाना गौरीफंटा पुलिस द्वारा, कवच योजना के अन्तर्गत ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की गयी
लखीमपुर खीरी कवच योजना के अन्तर्गत ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की गयी


थाना गौरीफंटा पुलिस द्वारा, कवच योजना के अन्तर्गत ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की गयी
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में कवच योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ग्राम निझोटा, थाना क्षेत्र गौरीफंटा में कवच सेल के अन्तर्गत ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की गई।

बैठक में उपस्थित ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों तथा थारू जनजाति के गणमान्य नागरिकों से विभिन्न पहलुओं पर वार्ता की गई तथा उन्हें उच्चाधिकारियों एवं शासन के आदेशों निर्देशो से अवगत कराते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया ।





