WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

ओयल नगर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ अभिनन्दन

- विधायक ने डीएम, सीडीओ व चेयरमैन ने लाभार्थियों को दीं योजनाओं की सौगातें, कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

Savdhan India News

ओयल नगर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ अभिनन्दन

– विधायक ने डीएम, सीडीओ व चेयरमैन ने लाभार्थियों को दीं योजनाओं की सौगातें, कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग


लखीमपुर-खीरी। 26 जनवरी तक संचालित होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को नोडल अधिकारी नगर पालिका ईओ ऋषिकेश वर्मा की अगुवाई में ओयल नगर पंचायत पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से सीएम योगी आदित्यनाथ से वर्चुअली संवाद हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा ने डीएम, चेयरमैन व सीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने भारत संकल्प की शपथ दिलाई। शिविर के दौरान मनरेगा, पीएम आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों के अंदर भारत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। पीएम के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। नया भारत वैश्विक स्तर पर भारतवासियों के गौरव को बढ़ाता है। सबका साथ सबका विकास के ध्येय के अनुरूप योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सब तक पहुंच रहा है। यात्रा के दौरान शासन की योजना से लाभान्वित लाभार्थी मेरी कहानी मेरी जुबानी से अन्य लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। मोदी का गारंटी रथ सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली की गारंटी देने के लिए आपके पास आया है। डीएम श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार की मंशानुरूप अभियान के तहत आमजन को जोड़ा जाय, ताकि लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हो सके। कहा कि आयोजन के पीछे भारत सरकार की मंशा है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े सभी पात्र असंतृप्त लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन में खुशहाली लायी जा सके। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों जनता के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई। विधायक ने चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, सैम श्रेणी के दो बच्चों को सुपोषण किट, दो से छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन कराकर दो गर्भवती धात्री महिलाओं की गोद भराई की। इस मौके पर 05-05 लाभार्थियों को पीएम आवास और पीएम स्वनिधि योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button