उत्तर प्रदेश
माता रानी मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
माता रानी मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

माता रानी मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
a
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कुंभी ब्लाक की ग्राम पंचायत अलीपुर में देवी मां के मंदिर पर हवन पूजन किया गया। उसके उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया। हवन-पूजन कर अनुराग मिश्रा ने किया।
उल्लेखनीय है कि यह भंडारा विगत आठ वर्षों से ग्राम अल्लीपुर निवासी अनुराग मिश्रा द्वारा लगातार कराया जा रहा है। हर साल की भांति इस साल भी देवी माँ के मन्दिर पर भंडारा कराया गया। सर्वप्रथम कन्याओं को भोज कराकर भण्डारा शुरू किया गया। मौजूद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी के दर्शन किए। आयोजन में शरद मिश्रा, दीपू अवस्थी, संजय कनौजिया, कल्लू मिश्रा आचार्य, ज्ञानेश चन्द्र व राजेश शुक्ला सहित दर्जनों लोगों ने सेवादान किया।







