WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

हर्षेंल्लास से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

- बेटियों का महत्व समझाते हुए ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का दिलाया गया संकल्प

Savdhan India News

हर्षेंल्लास से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

– बेटियों का महत्व समझाते हुए ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का दिलाया गया संकल्प


लखीमपुर-खीरी। महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत आयोजित उत्सव में सीएमएस डॉ ज्योति मल्होत्रा ने नवजन्मी कन्याओं के अभिभावकों को सम्मान-पत्र और बेबी किट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशासन की इस पहल पर कन्याओं के जन्म लेने पर परिजनों में खुशियां और उत्साह देखने को मिला।
सीएमएस डॉ ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं होती हैं। हर माता-पिता को अपनी बेटियों को पढ़ने का अवसर जरूर देना चाहिए। जिस गति से शिशु लिंगानुपात घट रहा है, उससे आने वाले समय में कई तरह की सामाजिक समस्याएं आएंगी। बेटों की तुलना में बेटी माता-पिता का ज्यादा ख्याल रखती हैं। महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट ने कहा कि हमें बेटी के जन्म पर भी खुशी मनानी चाहिए। देश और समाज के विकास के लिए बेटी की परवरिश पर बराबर ध्यान देना चरहिए। बेटियों की शिक्षा के प्रति लोग जागरूक बनें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जिला समन्वयक निक्की गुप्ता ने कहा कि बेटियां लक्ष्मी, सरस्वती एवं दुर्गा मां का स्वरूप होती हैं। उनके होने से घर की शोभा बढ़ जाती है। बेटियों के जन्म पर बेटों के जन्म जैसा ही उत्सव मनाना चाहिए। इस दौरान प्रचार-प्रसार पंपलेट आदि वितरित किए। हॉस्पिटल मैनेजर शिप्रा वर्मा सहित चिकित्सालय का स्टाफ एवं नव जन्मी कन्याओं के अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button