विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल में विपक्ष को करारा जबाव : विजय शुक्ला
- गोला में भाजपाईयों ने भाजपा की जीत पर आतिशबाजी छुड़ाकर मनाई खुशी, बांटी मिठाईयां

विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल में विपक्ष को करारा जबाव : विजय शुक्ला
– गोला में भाजपाईयों ने भाजपा की जीत पर आतिशबाजी छुड़ाकर मनाई खुशी, बांटी मिठाईयां

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। चार राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी की गारंटी है, भरोसा है और सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत ने भाजपा को यह जीत दिलाई है। इसकी खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर ऐतिहासिक जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, युवा नेता धर्मेन्द्र गिरि मोंटी, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रवीन्द्र कटियार, हरद्वारी बाजपेयी, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष राजन साहनी, कमलेश पाण्डेय, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, सरताज खान, अजीत पाण्डेय, कपिल भारती, किशन सोनी, विकास मिश्रा व कुनाल गिरि ,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







