बाघ से बचाओ गोष्ठी का हुआ आयोजन
तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में व्याप्त है बाघ का आतंक, लोगों में दहशत

बाघ से बचाओ गोष्ठी का हुआ आयोजन
तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में व्याप्त है बाघ का आतंक, लोगों में दहशत

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। महेशपुर रेंज के अंतर्गत पिछले एक सप्ताह पूर्व दो स्थानों पर बाघ ने दो घटनाओं को अंजाम दिया है। इससे क्षेत्र में काफी दहशत है। जिसके चलते महेशपुर वनक्षेत्राधिकारी नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में कई टीमें बाघ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों को सचेत करने में जुटी हुई हैं।
वन क्षेत्राधिकारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि महेशपुर रेंज के गांव बेलवा, भैसठा एवं बैदाखेडा आदि में टीम बनाकर वनकर्मियो द्वारा पैदल गस्त की जा रही है। एक टीम मे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजेश चौधरी, उमर खान वाचर व सचिन वर्मा के नेतृत्व मे पैदल गस्त की जा रही है। दूसरी टीम में वन दरोगा जगदीश वर्मा, शिव कुमार कश्यप, माया प्रकाश, राजकुमार, अशोक वर्मा व बाचर रोहित कुमार के नेतृत्व में भ्रमण कर ग्रामीणो को जागरूक किया जा रहा है। नरेशपाल सिंह ने दोनों गावों में गोष्ठी का आयोजन कर बताया कि क्षेत्र में बाघ होने की लोकेशन मिली है। इसलिए आप लोगों से यह आग्रह है कि अकेले कोई भी ग्रामीण खेतो की तरफ न जाए, बल्कि कम से कम चार-पांच लोग एक जायें।






