खीरी पहुंचे रोल प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
- पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लेते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

खीरी पहुंचे रोल प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
– पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लेते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर-खीरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान तिथि के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के रोल प्रेक्षक आयुक्त देवीपाटन मण्डल योगेश्वर राम मिश्र ने एडीएम संजय कुमार सिंह व एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह के साथ लखीमपुर विधानसभा के वाईडी इंटर कालेज, ओयल व सरैया के बूथों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर बीएलओ व सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के दौरान रोल प्रेक्षक ने बूथ लेविल अधिकारियों को बूथ पर प्राप्त होने वाले प्रपत्रों के सापेक्ष सम्बन्धित को प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने, पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं बूथ पर आने वालों को मतदाता पंजीकरण के लिए आयोग द्वारा अनुमन्य आनलाइन व ऑफलाइन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को सभी बूथों पर व्यवस्था का अनुपालन भी सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। बूथ निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर प्रपत्रों की उपलब्धता, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल व शौचालय आदि का भी जायज़ा लिया। इस दौरान डिप्टी डीईओ/एडीएम संजय कुमार सिंह व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तौसीफ अहमद मौजूद रहे।






