दुधवा बैरियर पर हो रही वसूली का वायरल हुआ वीडियो
रात को बैरियर खोलने के बदले लोगों से धड़ल्ले से अवैध वसूली कर रहा कर्मचारी

दुधवा बैरियर पर हो रही वसूली का वायरल हुआ वीडियो
रात को बैरियर खोलने के बदले लोगों से धड़ल्ले से अवैध वसूली कर रहा कर्मचारी

पलियाकलां-खीरी। मित्रों दुधवा नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर लगे बैरियर पर तैनात कर्मचारी द्वारा लोगों से जमकर अवैध वसूली का जा रही है, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
हालांकि इस वीडियो में दिखाई तो नहीं दे रहा है, लेकिन आवाज को आप स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है। यह अवाज बैरियर पर तैनात कर्मचारी सुनील की है, जो बैरियर खोलने के बदले लोगों से जमकर धन उगाही कर रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रति गाड़ी पर 500 रुपये रूपये की वसूली की जा रही है। एक राहगीर से हुई बहस का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ-साफ सुनाई दे रहा है। शिकायत करने की बात कहने पर कर्मचारी कह रहा है कि तुम डीडी से शिकायत करो या एसडीएम से, मेरा कुछ नहीं होने वाला। अब तुम यहां से वापस जाओ।





