WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

व्यापारी के साथ गाली-गलौज करके कोतवाली भेजवाया ट्रक

पलिया नगर के सम्पूर्णानगर रोड पर गाड़ी से माल उतरवा रहा था व्यापारी, सारे कागज दिखाने के बाद भी पुलिस ने कोतवाली में खड़ा किया व्यापारी का ट्रक

Savdhan India News

व्यापारी के साथ गाली-गलौज करके कोतवाली भेजवाया ट्रक

पलिया नगर के सम्पूर्णानगर रोड पर गाड़ी से माल उतरवा रहा था व्यापारी, सारे कागज दिखाने के बाद भी पुलिस ने कोतवाली में खड़ा किया व्यापारी का ट्रक

14/02/2025
पलियाकलां-खीरी। नगर के सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित शिव जनरल स्टोर पर सरगम डिटर्जेंट पाउडर का ट्रक आया हुआ था।
फर्म मालिक शिवकुमार अग्रवाल का कहना है कि माल उतरना शुरू हुआ ही था कि तभी पंकज गोयल, रिंकल गोयल, सचिन गोयल एवं उनका कर्मचारी सोनू मिश्रा आकर ड्राइवर के साथ गाली-गलौज करने लगे और कहने लगे कि यह माल नकली है इसका बिल दिखाओ।
इसी बीच उक्त लोगों ने डायल 112 पर फोन कर दिया। पुलिस आयी और माल भरे ट्रक को कोतवाली लेकर चली गयी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि व्यापार कर विभाग ने उक्त ट्रक को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है,
जबकि व्यापारी का आरोप है कि सारे आवश्यक कागज दिखाने के बाद भी ट्रक को पुलिस ने नहीं छोड़ा और कोतवाली लेकर चली गयी।

https://www.instagram.com/share/reel/BAZYjOpc40


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button