WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने वितरित किया कंबल

Savdhan India News

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने वितरित किया  कंबल

बाराबंकी। जनपद के देवां नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत के तत्वाधान में स्थानीय देवाँ इकाई के द्वारा शीत लहरी में गरीब आमजनों को कम्बल के वितरण का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन विशेष अतिथि रवीनन खजांची  प्रदेश मंत्री/ जिला वरिष्ठ महामंत्री साथ में जितेन्द्र वर्मा सिंह वर्मा, जिला महामंत्री जन्मेजय गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष आज इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।

देवां नगर अध्यक्ष मोहम्मद वैस के साथ वरिष्ठ महामंत्री सुनील वर्मा , महामंत्री कासिम खान वारसी, पवन जयसवाल, अनीस अहमद , आदिल खान , राहुल यादव , रिजवान वास रिज्जू सभासद, तुषार जयसवाल , शानू वारसी सभासद , अजय निगम सभासद , राजू सभासद, उबैदउल्लाह वारसी, रजी वारसी इन सब ने मिलकर करीब 600 कंबल गरीबों में वितरित किए इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि व्यापारी वर्ग व्यवसाय के साथ-साथ सदैव समाज सेवा भी करता रहता है चाहे वह शीतलहरी में हो चाहे वह बाढ़ के समय में हो या कोरोना जैसी महामारी के समय, या कोई सामाजिक आयोजन हो जिस प्रकार से व्यापारी वर्ग खुले दिल से समाज की सेवा की वह बहुत ही सराहनीय है इस तरह के कार्य करने से समाज के सभी वर्ग आपस में जोड़ते हैं और सद्भाव की भावना, संम्भाव की भावना पनपत्ति है ।

 

जितेन्द्र सिंह वर्मा  ने आए हुए सभी और सहयोग करने वाले सभी व्यापारियों का सभासदों का आभार व्यक्त किया व प्रशंसा की ।

रविनन्न ने कहा इस शीत लहरी में भी अभी और भी अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसकी सूचना जल्दी दी जाएगी।

जिला उपाध्यक्ष रामू गुप्ता ने मुख्तार वारसी के द्वारा आज इस आयोजन में सभी उपस्थित निर्बल वर्ग को मोजे बांटने पर बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button