क्राइम
खीरी पुलिस ने पन्द्रह हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खीरी पुलिस ने पन्द्रह हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खीरी पुलिस ने पन्द्रह हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। रविवार को खीरी पुलिस ने पन्द्रह हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना मोहम्मद कस्बा के मोहल्ला देवी स्थान निवासी मियां पुत्र लड्डन उर्फ इस्तियाक को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त गौवध निवारण अधिनियम, आईपीसी की धारा 307 व पशु प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(क) में वांछित चल रहा था। इस पर 15,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का अवैध देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कस्बा चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्र, खीरी थाना से हेड कांस्टेबल मनीष कुमार यादव थाना व जिला खीरी एवं कांस्टेबल कौशलेन्द्र मिश्र मौजूद रहे।





