व्यवसाई से लूट की घटना का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश
टीम ने 25 हजार के इनामिया बदमाश को दबोचा,तमंचा कारतूस ,नगदी ,लूट के चांदी के आभूषण किया बरामद

व्यवसाई से लूट की घटना का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश
टीम ने 25 हजार के इनामिया बदमाश को दबोचा,तमंचा कारतूस ,नगदी ,लूट के चांदी के आभूषण किया बरामद

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सेट बाराबंकी के थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत टिकैतगंज बाजार में सरेशाम व्यवसायी के घर हुई दुस्साहसिक डकैती की घटना में वांछित 25 हजार के इनामियां अभियुक्त विनोद कुमार रावत उर्फ आंशू एसटीएफ ने धर दबोचा ।
एस0टीएफ0एफ0 टीम ने टिकैतगंज बाजार में सरेशाम व्यवसायी के घर हुई दुस्साहसिक डकैती की घटना के सम्बन्ध में थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी में पंजीकृत मु0अ0सं0 373/2023 धारा 395, 412 भा0द0वि0 में वांछित व रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त विनोद कुमार रावत उर्फ आंशू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
आपको बताते चलें कि बीते 18-12-2023 को थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत टिकैतगंज मजरे मोहसण्ड में कपड़ा व्यवसायी षिवकुमार के घर हुई डकैती की घटना के सम्बन्ध में थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी में मु0अ0सं0 373/2023 धारा 395, 412 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में 22-12-2023 को एसटीएफ उ0प्र0 व जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस घटना का सफल अनावरण करते हुए नौषाद पुत्र मुख्तार नि0 ग्राम भौली थाना बक्षी का तालाब, लखनऊ सहित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में लूटे गये जेवरात, रूपये एवं असलहा कारतूस बरामद किया गया था 24-12-2023 को गिरोह का सरगना गनेष यादव उर्फ गनेषी पुत्र बच्चुलाल यादव नि0 अतरौरा, थाना बक्षी का तालाब, लखनऊ एवं अमरजीत यादव पुत्र जगदीष नि0 बेलवाहार, मोहसण्ड, थाना कुर्सी बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया था, इसके पास से घटना में लूटे गये जेवरात, रूपये एवं असलहा कारतूस बरामद हुआ था।
गठित पुलिस टीम ने
घटना में फरार/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक शिवनेत्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विनय कुमार सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 रामनरेष, मु0आ0 सुधीर सिंह, रमेष उपाध्याय, सत्यप्रकाष, आरक्षी अमित कुमार की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। इस दौरान घटना में 25 हजार का पुरस्कार घोषित अभियुक्त विनोद कुमार रावत उर्फ आंषू के थाना क्षेत्र कुर्सी अन्तर्गत मौजूद होने की सूचना प्राप्त होने पर एसटीएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त स्थान से वांछित अभियुक्त विनोद रावत उर्फ आंषू को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताई सारी घटनाक्रम
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्त अमरजीत यादव वादी शिव वकुमार के घर एवं दुकान से पूर्व से काफी परिचित था, उसे पता था कि षिवकुमार के घर में रेहन एवं गिरवी सोने चांदी के आभूषण रखने जाते है। यह बात अमरजीत ने अपने बहनोई गनेशी उर्फ गणेष यादव को बताया। गनेशी पिछले कुछ दिनों से षिवकुमार के घर पर ग्राहक बनकर नियमित रूप से आता जाता था, जिससे उसे भी षिवकुमार के घर की पूरी जानकारी हो गयी थी। जिसके बाद इन दोनों ने थाना महिगवां जनपद लखनऊ के हिस्ट्रीशीटर राम बहादुर सिंह उर्फ आर0बी0 से सम्पर्क साधा। तीनों अपराधियों ने मिलकर अपने अपने गैंग के सदस्यों को 16-12-2023 को ग्राम अतरौरा के क्रिकेट ग्राउण्ड में एकत्रित किये। वहॉ पर गणेष यादव ने सभी को बताया कि टिकैतगंज के कपड़ा व बर्तन व्यवसायी शिव कुमार के यहॉ भारी मात्रा में सोने चादी के जेवरात व नगदी है, जिसे लूटना है। बीते 18-12-2023 को इस घटना में शामिल सभी 12 अभियुक्त अतरौरा के क्रिकेट ग्राउण्ड पर आये और वहॉ से 2 मोटर साइकिल एवं इनोवा कार से टिकैतगंज बाजार के बाहर जाकर रूके। उनमें से दो मोटर साइकिल से 4 व्यक्तियों ने रेकी करने के लिए बाजार में षिवकुमार के बर्तन की दुकान/घर पर गये और वापस आकर सभी को बताये कि बाजार में सन्नाटा हो गया है एवं षिवकुमार के दोनों नौकर घर जा चुके है वह दुकान पर अकेले है। इसके बाद इनोवा कार में सवार 5 व्यक्ति दुकानदार के दुकान/घर पर बर्तन खरीदने के बहाने गये और षिवकुमार एवं उसकी दो बहनों को असलहा दिखाकर घर के अन्दर बन्धक बना लिया। कुछ समय बाद गनेष यादव, नौषाद एवं विनोद घर के पिछले दरवाजे से घर के अन्दर गये जहॉ से भारी मात्रा में चॉदी व सोने के जेवरात एवं लगभग 90 हजार नगद लूट कर आरोपी फरार हो गये थे। घटना के बाद में 20-12-2023 को घटना में शामिल अपने साथी अफसार के साथ कार से मनाली (हिमाचल प्रदेष) अपने दोस्त वैभव रावत के पास चला गया और 4-1-2024 को मनाली से वापस लखनऊ आया। आज मैं अपने हिस्से की लूटी हुई चॉदी बेचने के लिए जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि घटना का मास्टर माइण्ड गणेष यादव उर्फ गनेषी एवं अभियुक्त अमरजीत यादव रिष्ते में साले बहनोई है एवं शातिर लूटेरे है। गणेष यादव एवं राम बहादुर सिंह उर्फ आर0बी0 क्रमषः थाना बीकेटी एवं महिगवां जनपद लखनऊ के हिस्ट्रीषीटर अपराधी है।
गिरफ्तार अभियुक्त को बाराबंकी जनपद के कुर्सी थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 373/23 धारा 395, 412 भा0द0वि0 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।





