क्राइम
दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जेल
गिरफ्तार किए गये दोनों मां-बेटा डीपी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में थे वांछित

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जेल
– गिरफ्तार किए गये दोनों मां-बेटा डीपी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में थे वांछित

लखीमपुर-खीरी। गोला कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त रोहित वर्मा पुत्र स्व. जगदम्बा प्रसाद वर्मा व लज्जावती पत्नी स्व. जगदम्बा प्रसाद वर्मा निवासी मोहल्ला नौरगांबाद कोतवाली सदर लखीमपुर को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी वाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्त गोला कोतवाली में दर्ज मु.अ.सं. 653/2023 भादवि की धारा 498ए, 323, 504, 304बी व दहेज एक्ट की 3/4 में वांछित थे। दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हृदयानन्द सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, राजेश कुमार व महिला कांस्टेबल प्रीती भटनागर मौजूद रहीं।





