
चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरूवार को थाना पसगवां पुलिस ने चोरी की गई एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना नाम आदित्य पुत्र सुनील कुमार व अनुराज पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कुतुबापुर थाना पसगवां बताया है। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।





