
सकुशल बरामद हुआ गुमशुदा बालक

लखीमपुर-खीरी। थाना मैलानी ने 12 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि बबीते दिनों मैलानी थाना में एक किशोर के गुमशुदा होने का ममला दर्ज किया गया था। गुरूवार को पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से बच्चे को बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, बाकेगंज चौकी प्रभारी श्रीकष्ण पाल, कांस्टेबल जाबिर हुसैन, अनुज गुर्जर व रवि गंगवार मौजूद रहे।





