उत्तर प्रदेश
24 जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायत में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस
डीएम ने अधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति

24 जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायत में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस
– डीएम ने अधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति

- सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश एवं हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में खीरी के कुल 24 जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायत पलिया में 21 एवं निघासन में 15 नवंबर से “जनजातीय गौरव दिवस” मनाया जायेगा। शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने “जनजातीय गौरव दिवस” कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रणनीति तय की। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि “जनजातीय गौरव दिवस” कार्यक्रम को पूरी भव्यता से मनाना है। जिले में 15 नवंबर को ग्राम पंचायत धुसकिया में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत कमेटी की उपस्थिति में समस्त कार्यक्रम सुनिश्चित करायेगें। चन्दनचौकी परियोजनाधिकारी यूके सिंह को जिला समन्वयक अधिकारी के रूप में समस्त गतिविधियों के संचालन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने “जनजातीय गौरव दिवस” की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई। डीएम ने प्रत्येक दिवस के लिए 02 ग्राम पंचायतें चिन्हित कर उनके डे-आफीसर नामित किए। उन्होंने 15 नवंबर को ब्लॉक पलिया के ग्राम रामनगर एवं धुसकिया कार्यक्रम के लिए डीपीआरओ को नोडल अधिकारी नामित किया है। 16 नवंबर को सिगाहिया एवं कजरिया के लिए डीसी मनरेगा, 17 नवंबर को बनकटी एवं भूड़ा के लिए डीडीओ, 18 नवंबर को सरियापारा एवं मसानखम्भ के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, 19 नवंबर को ढकिया एवं पिपरौला के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, 20 नवंबर को नझौटा एवं देवराही के लिए पीडी डीआरडीए, 21 नवंबर को सौनहा एवं ध्यानपुर के लिए डीएसओ, 22 नवंबर को सूरमा एवं पुरैना के लिए बीएसए, 23 नवंबर को बरबटा एवं परसिया के लिए डीपीआरओ, 24 नवंबर को बेलापरसुआ एवं मोहबतियाबेहड़ के लिए डीसी एनआरएलएम, 25 नवंबर को पचपेड़ा व पोया के लिए डीडी कृषि, 26 नवंबर को सूडा व छेदिया पूरब के लिए जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है।






