WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

भारत सरकार के नोडल अधिकारी ने की बैठक

भव्यता और दिव्यता के साथ मनाए जनजाति गौरव दिवस : नोडल अधिकारी

Savdhan India News

भारत सरकार के नोडल अधिकारी ने की बैठक

– भव्यता और दिव्यता के साथ मनाए जनजाति गौरव दिवस : नोडल अधिकारी

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 नवंबर से 26 जनवरी तक “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत जनजातीय क्षेत्र में “जनजाति गौरव दिवस” के सफल आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार से नामित नोडल अधिकारी निखिल सक्सेना ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सहित सभी जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए “जनजातीय गौरव दिवस” के पूरी भव्यता और दिव्यता से मनाए जाने के विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तृत एवं बिंदुवार जानकारी दी। 24 थारू बाहुल्य गांव में आयोजित कार्यक्रम पर अपनी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को तहसील व ब्लॉक पलिया के ग्राम धुसकिया में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी शिरकत करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी पूरी टीम इस कार्यक्रम को पूरी भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न कराएगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि “जनजाति गौरव दिवस” जनपद में पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाये। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने दिवसवार नामित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो अपने लॉगिन के जरिए समयबद्ध रूप से फीड कराएं। इसे डीआईओ (एनआईसी) स्वयं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने एवं इस दिशा में नागरिकों को उपलब्ध लाभों और विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूता सुनिश्चित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुॅच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से जनजातीय क्षेत्रों में “जनजाति गौरव दिवस” मनाया जा रहा है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विकास भवन में डीडीओ दिनकर विद्यार्थी की अगुवाई में कंट्रोल रूम की स्थापना की। कंट्रोल रूम का नंबर 05872-359457, 94544 65383 है। डीडीओ सभी अधिकारियों से समन्वय करते हुए कार्यक्रम को निर्विघ्न, सकुशल एवं पूरी भव्यता से सुनिश्चित करने के लिए समन्वयकर्ता की भूमिका अदा करेंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button