WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

जनजातीय क्षेत्र के आखिरी पड़ाव पर सूडा व छेदियापूरब में यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

- नोडल अधिकारी की अगुवाई में टीम ने योजनाओं से संतृप्तिकरण पर दिया जोर

Savdhan India News

जनजातीय क्षेत्र के आखिरी पड़ाव पर सूडा व छेदियापूरब में यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

– नोडल अधिकारी की अगुवाई में टीम ने योजनाओं से संतृप्तिकरण पर दिया जोर


लखीमपुर-खीरी। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ने जनजातीय क्षेत्र की 24 गांव की यात्रा को पूरा करते हुए 12वें दिन नोडल जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी की अगुवाई में संकल्प यात्रा जनजातीय क्षेत्र के ग्राम सूडा व छेदियापूरब पहुंची। जहां ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी व पीओ यूके सिंह ने जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया। जिला कृषि अधिकारी ने विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। नोडल ने कहा पीएम का संकल्प है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सर्वप्रथम वंचित लोगों तक सरकार कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाना है। यूके सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जनजाति समुदाय के अग्रसर रहने का पीएम का संकल्प पूरा हो। कहा कि विकास के बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। केंद्र सरकार की योजनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों से सुसज्जित सूचना, संचार व शिक्षा का संगम बना आईईसी रथ सूडा और छेदियापूरब गांव में घूमकर अधिक से अधिक लोगों को केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहा था। नोडल अधिकारी की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने जनजातीय क्षेत्र के आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चाभी वितरित की। साथ ही कृषकों को नैनो यूरिया तथा बीज मिनी किट सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र वितरित किए। यात्रा के दौरान पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिड कार्ड योजना, पीएम पोषण अभियान व हर घर जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं से लोगोें को लाभान्वित भी किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button