
अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथ निरीक्षण के दौरान संचालित गतिविधियों का लिया जायज़ा

लखीमपुर-खीरी। रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2024 की विशेष तिथि के अवसर पर संचालित गतिविधियों का अपर आयुक्त देवीपाटन मण्डल राम प्रकाश ने उपजिलाधिकारी श्रद्धा सिंह व तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह के साथ डीएस इण्टर कालेज के बूथ संख्या 201 से 212 सहित जिला पंचायत कार्यालय में स्थापित चार बूथ का निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होंने बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर आने वालों को मतदाता पंजीकरण के लिए आयोग द्वारा अनुमन्य आनलाइन व ऑफलाइन व्यवस्था के बारे में भी बताया जाय। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने बूथ लेविल अधिकारियों को बूथ पर प्राप्त होने वाले प्रपत्रों के सापेक्ष सम्बन्धित को प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपने स्तर से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा आवश्यकतानुसार इस कार्य के लिए अपने क्षेत्र का भ्रमण भी करें। एडीएम संजय कुमार सिंह ने भ्रमणशील रहकर अभियान की गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया। इसके अलावा सभी उपजिलाधिकरियों ने अपने तहसील क्षेत्र में विभिन्न मतदान केद्रों का भ्रमण किया।






