WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

अपने बीबी-बच्चों को पालने वाले बुजुर्ग मां को पालने में है असमर्थ

पलिया नगर की गलियों में खाना मांगती व कबाड़ बीनती भटक रही बुजुर्ग महिला

Savdhan India News

अपने बीबी-बच्चों को पालने वाले बुजुर्ग मां को पालने में है असमर्थ

– पलिया नगर की गलियों में खाना मांगती व कबाड़ बीनती भटक रही बुजुर्ग महिला

(निर्जेश मिश्र)

पलियाकलां-खीरी। अपने भारत देश में ऐसे लोग भी हैं। जो भगवान की पूजा तो करते हैं, लेकिन अपने घर के साकार भगवान जो कि जन्मदाता हैं, उन्हें इस तरह से सड़कों और गलियों में भटकने के लिए छोड़ देते हैं। गौर से देखिए इन बुजुर्ग मां को, इनके एक हाथ में रोटी है, जो सम्भवत: किसी घर से पेट की भूख शान्त करने के लिए मांगी होगी और दूसरे हाथ में कबाड़, जो शायद गली-कूचों से इकट्ठा किया होगा। पता नहीं किस मुहूर्त में इन्होंने अपनी उस सन्तान को जन्म दिया होगा, जो आज इन्हें ऐसी हालत में सड़क पर भटकने और एक-एक टुकड़ा मांग कर खाने को विवश कर रही है। निश्चित रूप से इनके बेटे अपने बच्चे तो पाल रहे होंगे, परन्तु अपनी बुजुर्ग मां को पालने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों को सुपुत्र कहा जाए या फिर कुपुत्र। शासन-प्रशासन को भी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी अपने मां-बाप को इस तरह से सड़को पर भटकने के लिए मजबूर न करे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button