WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

भूमि पूजन के साथ हुआ देव दीपावली, कल्पवास शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

रविवार को हुआ ध्वज पूजन, कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश, सोमवार को होंगे अन्य कार्यक्रम

Savdhan India News

भूमि पूजन के साथ हुआ देव दीपावली, कल्पवास शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

– रविवार को हुआ ध्वज पूजन, कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश, सोमवार को होंगे अन्य कार्यक्रम


पलियाकलां-खीरी। हर वर्ष की भांति कार्तिक माह में भीरा-पलिसा रोड पर स्थित शारदा नदी तट पर सर्व सुख-शांति एवं क्षेत्र में फैली दैविक आपदाओं तथा महामारियों से निजात पाने हेतु रविवार को सर्व कल्याणार्थ 14वां शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया है। शभारम्भ से पूर्व श्रीमद्भागवत, देव दीपावली व कल्पवास मोक्षदायनी मां शारदा के पूजन व आरती के उपरान्त भूमि पूजन किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। कलश यात्रा तथा मंडप प्रवेश का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोंचार के साथ नैमिषारण्य की वरिष्ठ आचार्य टोली द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान शहर के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बालिकाएं मौजूद रहीं। ध्वज पूजन मुख्य यजमान डॉक्टर अजय कुमार अवस्थी, श्रीकुल उपासक गोविंद माधव, गगन मिश्रा, विश्वाकांत त्रिपाठी, रामचंद्र शुक्ल, धनेंद्र शुक्ला व कृष्ण कुमार ‘‘गोपी’’ आदि ने विधिवत पूजन के साथ किया।
प्रतिदिन सायं 5ः30 बजे आदि गंगा शारदा पूजन एवं दीप दीपावली का महापर्व हरर्षोल्लास से मनाया जाएगा, मां शारदा की आरती की जायेगी। यह कार्यक्रम सोमवार 27 नवंबर तक अनवरत की चलेगा। नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था ‘‘श्रीकुल सेवा संस्थान’’ द्वारा क्षेत्र रविवार से प्रारम्भ किए जा रहे दस दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन यज्ञ पुरूष भगवान को आहुतियां समर्पित की जाएंगी। सोमवार को पंचांग पूजन, नंदी मुख श्राद्ध व अरंडी मंथन द्वारा अग्नि प्राकट्य कराया जाएगा। संस्थान के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नैमिषारण्य के वरिष्ठ आचार्य, गणमान्य नागरिक एवं संभ्रांत व्यापारियों सहित अन्य लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजें गये है। बैनर, पोस्टर, पर्चे व होर्डिंग्स आदि भी लगाए जा रहे हैं। कार्तिक मास में शारदा तट पर सर्व सुख शांति एवं क्षेत्र में फैली दैवीय आपदाओं तथा महामारियों से निजात पाने हेतु सर्व कल्याणार्थ आयोजित किए जा रहे शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् भागवत एवं देव दीपावली व कल्पवास में सभी क्षेत्रवासियों से बढ़चढ़कर भाग लें। उन्होंने सभी से मोक्षदायिनी मां शारदा की आरती करने का निवेदन किया है। शतचंडी महायज्ञ के प्रारंभ में निकलने वाली कलश यात्रा में रविवार को कुंता अग्रवाल, नीलम मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, कुमकुम बरनवाल, साक्षी त्रिपाठी, शताक्षी मिश्रा, संतोष कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, जय गुप्ता, मंजू वर्मा व रामू वर्मा सहित सैकड़ों महिला-पुरूष भक्तों ने भाग लिया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button