
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
18 नवम्बर को बरामद हुआ था एक युवक का शव

लखीमपुर-खीरी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया चौराहे के पास बन्द पड़े पुराने क्रेशर का निरीक्षण किया। बता दें बीते 18 नवम्बर को उक्त क्रेशर से थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम जवाहर नगर निवासी मोहित शुक्ला पुत्र मुन्नूलाल शुक्ला का शव बरामद हुआ था। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्पूर्ण जानकारी ली और घटना की सत्यता के आधार पर कार्यवाही करने के लिए सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





