ईश्वर के महान भक्त एवं अध्यात्म के गहन ज्ञाता थे संत रविदास : ऐनुफ बेग
सम्पूर्णानगर में धूमधाम से मनाई गयी संत रविदास की जयंती

ईश्वर के महान भक्त एवं अध्यात्म के गहन ज्ञाता थे संत रविदास : ऐनुफ बेग
सम्पूर्णानगर में धूमधाम से मनाई गयी संत रविदास की जयंती


(निर्जेश मिश्र “सम्मादक”
लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय भोजपुरी महासभा ने संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। पलिया विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सम्पूर्णानगर में राष्ट्रीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश राय की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गयी। उन्होंने संत रविदास की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए मौजूद लोगों को उनके बारे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव ऐनुफ बेग “अधिवक्ता” ने कहा कि आज संत रविदास जी की जयंती है। आज हम सब यहां एकत्र हुए हैं, यह हमारा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ईश्वर के महान भक्त और अध्यात्म के गहन ज्ञाता थे। उनके ज्ञान और शिक्षाओं से प्रभावित होकर कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उनके अनुयायी बने। संत रविदास ने समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम सभी को संत रविदास जी के पदचिन्हों पर चलकर उनके आचरणों से सीख लेनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लल्लन गौड़, संतोष राणा, शरीफ खान, अमरीक सिंह, कमाल अहमद एवं सतीश चन्द्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।





