विधवा के साथ घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट
मां को बचाने पहुंचे युवक को लोहे की राड से पीटकर किया लहूलुहान

विधवा के साथ घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट
– मां को बचाने पहुंचे युवक को लोहे की राड से पीटकर किया लहूलुहान
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। मामूली कहासुनी होने पर तीन हमलावरों ने एक महिला को जमकर पीटा। अपनी मां को बचाने पहुंचे पुत्र की भी हमलावरों ने लोहे की राड से पिटाई कर दी।
मामला पलिया नगर के मोहल्ला बाजार फस्ट का है। मोहल्ले की अनुराधा गुप्ता पत्नी निर्मल गुप्ता अपने घर में अकेली थीं। उसी समय पड़ोस के ही नीरज गुप्ता पुत्र रामगोपाल गुप्ता, नयन गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता एवं शिल्पी गुप्ता पत्नी नीरज गुप्ता अनुराधा के घर में घुस गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कबीर गुप्ता पुत्र निर्मल गुप्ता अपनी मां को बचाने के लिए पहुंचा तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने लोहे की राड से कबीर के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और काफी गम्भीर चोटें आईं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की जाएगी।






