सेवक रितेश मिश्रा ने चार लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार
मृतकों के परिवारों का नहीं चक सका कोई पता

सेवक रितेश मिश्रा ने चार लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार
– मृतकों के परिवारों का नहीं चक सका कोई पता

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, अयोध्या (उ.प्र.)। अयोध्या के शमशान घाट पर चार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें दो महिलाओं के शव भी शामिल थे। शवों का अन्तिम संस्कार अयोध्याधाम के सेवक रितेश मिश्रा की टीम द्वारा कराया गया। सेवक रितेश मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिवार का पता न चल पाने के कारण शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरान्त अयोध्या शमशानघाट पर प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के निशुल्क लकड़ी बैंक से लकड़ी लेकर शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। रितेश मिश्रा की टीम में मोनू, अर्जुन, शिब्बू व भोले मौजूद रहे। हिंदू रीत रिवाज से कराए गये अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। सेवक रितेश ने जनता जनार्दन से आग्रह किया है कि यदि कोई व्यक्ति इन्हें जानता हो तो इनके परिवार वालों को सूचित करके पुण्य के भागीदार बनें।





