मासूमों मे सनातन के संस्कार रोपित कर रहा कुंडा का एक चिकित्सक
चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था प्रत्येक रविवार कुंडा मे आयोजित करती है संस्कारशाला

मासूमों मे सनातन के संस्कार रोपित कर रहा कुंडा का एक चिकित्सक
चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था प्रत्येक रविवार कुंडा मे आयोजित करती है संस्कारशाला
कुंडा प्रतापगढ़, सनातन संस्कृति और उसके मूल्यों को आने वाली पीढ़ी मे रोपने के लिए कुंडा की संस्था चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ हर रविवार को शिवपुरम स्थित कुंडलेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे संस्कारशाला और वेदांतशाला का आयोजन कर रही है। जहाँ मासूम बच्चों मे सनातन संस्कृति और उसके मूल्यों के प्रति उन्हे तैयार किया जा रहा है। संस्था के सचिव डा. अर्पित कृष्ण एक चिकित्स्क है जिनका सनातन प्रेम और उसके लिए किये जा रहे प्रयास निश्चित ही एक दिन समाज को नई दिशा देंगे।

संस्कारशाला मे जहाँ बच्चों को उनकी संस्कृति और सनातन धर्म के मूल्यों के विषय मे बताया जा रहा है वहीं सभी बच्चों को जाते समय एक भगवत गीता की पुस्तक भी दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है की बच्चों मे वेद की शिक्षा और उसे समझने के लिए बचपन से ही जागरूकता बढ़े। उन्होंने बताया कि बच्चों को संस्कारशाला और बड़ों को वेदांतशाला ले चलने का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के पुनरुत्थान की ओर चलें। एक चिकित्सक का सनातन प्रेम धीरे धीरे चर्चा का विषय बनता जा रहा है। आने वाले कल मे इस संस्कारशाला से निकले बच्चे समाज को एक नई दिशा देंगे इसमे कोई संशय नही है। संस्कारशाला और वेदांतशाला प्रत्येक रविवार सुबह 8:30 बजे से शुरू होती है सभी अपने 2 वर्ष से अधिक के बच्चों सहित स्वयं भी पधार सकते है और इसका लाभ उठा सकते हैँ। इस अभियान मे उनके साथ राजश्री पांडे, संदीप पाण्डेय, विपुल मिश्र, अमित मिश्र, शुभम तिवारी, अनुज कृष्ण, तुषार पांडेय आदि कि भूमिका सराहनीय है।





