उत्तर प्रदेश
एनसीआरएफ ने आपदा से बचाव की दी जानकारी
पूरनपुर तहसील सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

एनसीआरएफ ने आपदा से बचाव की दी जानकारी
– पूरनपुर तहसील सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

(रिपोर्ट : ज्ञान प्रकाश पाठक, जिला संवाददाता)
पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील सभागार में राष्ट्रीय आपदा राहत दल की 15 वीं वाहिनी ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर आपदा के दौरान बचाव की जानकारी दी। एनडीआरएफ इस्पेक्टर योगेंद्र कुमार ने आग से सुरक्षा और बचाव, फॉरेन बॉडी एवरेज आबस्ट्रक्शन व ब्लीडिंग कंट्रोल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एनडीआरएफ टीम व एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार हबीबुर्रहमान अंसारी, नयाब तहसीलदार ऋषिकांत एवं लेखपाल अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।






