Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ
“एक पौधा माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने किया पौधरोपण
बड़े होने तक पौधों की देखरेख करने की ली शपथ, ग्रामीणों को किया जागरुक

“एक पौधा माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने किया पौधरोपण
– बड़े होने तक पौधों की देखरेख करने की ली शपथ, ग्रामीणों को किया जागरुक

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनिया की सीमा चौकी मिर्चिया के प्रभारी निरीक्षक विनोद खोजा के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम मिर्चिया व एसएसबी कैम्प के आसपास वाहिनी के हर जवान ने अपने माँ के नाम से पौधरोपण किया, जिसमें सागौन, अमरूद, जामुन व आँवला सहित विभिन्न प्रकार के लगभग सौ पौधे रोपित किए गये। पौधारोपण के उपरांत एसएसबी जवानों ने बड़े होने तक समय-समय पर पौधों की देखभाल करते रहने की शपथ ली। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक केदार चौहान, कुल बहादुर क्षेत्री, मुख्य आरक्षी विपिन तोमर, उपनिरीक्षक कृष्णराम जैन, मुख्य आरक्षी परमजीत सिंह, परवन सतपति व ब्रजभूषण आदि मौजूद रहे।





