Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ
अग्निशमन केन्द्र प्रभारी ने प्रशिक्षण देकर आग से बचाव करने के बताए तरीके
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान

अग्निशमन केन्द्र प्रभारी ने प्रशिक्षण देकर आग से बचाव करने के बताए तरीके

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखीमपुर खीरी के आदेशों के अनुपालन में स्कीम नम्बर दो के तहत पलिया अग्निशमन केन्द्र प्रभारी राधेश्याम पाल ने नगर के गौतमबुद्ध इंटर काॅलेज, लालबहादुर शास्त्री जूलियन हाई स्कूल एवं क्षेत्र के कस्बा नौगवां स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन में अभियान के तहत फायर आडिट अग्नि सुरक्षा एवं आग से सुरक्षित निकासी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। जानकारी देते हुए केन्द्र प्रभारी ने बताया कि सीएफओ के निर्देशन में नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर समय-समय पर लोगों को आग लगने एवं आग से बचाव करने के तरीके बताकर प्रशिक्षण देने का क्रम जारी रहता है।





