पलिया माण्टेसरी स्कूल में मनाई गयी हरियाली तीज
कार्यक्रम में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पलिया माण्टेसरी स्कूल में मनाई गयी हरियाली तीज
– कार्यक्रम में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। नगर के पलिया माॅण्टेसरी स्कूल में हरियाली तीज का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एप्टेक कंप्यूटर सेंटर की डायरेक्टर अलका गुप्ता की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि समाज सेविका दीपशिखा गुप्ता व तनुजा सिंह की उपस्थिति में हुआ। बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। एक मिनट में गुब्बारा फुलाव प्रतियोगिता में रजनी देवी व बॉक्स मॉडलिंग प्रतियोगिता में दीपशिखा गुप्ता विजयी रहीं। क्लासिकल डांस में छात्रा सोनी व सोनम प्रथम रहीं, जबकि हेयर स्टाइल बनाओ प्रतियोगिता में सोनी यादव, मेहंदी प्रतियोगिता में पारुल, पहेली प्रतियोगिता में आरती यादव एवं चेयर रेस में सोनम विजेता रहीं। तीज क्वीन का अवार्ड सोनम गुप्ता को मिला। इस दौरान कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्कूल का शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।





