उत्तर प्रदेश
एसपी ने पैदल गश्त कर हटवाया अतिक्रमण
दुकानदारों को अतिक्रमण न करते हुए दुकान की सीमा में सामान लगाने की दी चेतावनी

एसपी ने पैदल गश्त कर हटवाया अतिक्रमण
दुकानदारों को अतिक्रमण न करते हुए दुकान की सीमा में सामान लगाने की दी चेतावनी

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक ने नगर में पैदल गस्त के दौरान रोड पर लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाया। बुधवार को एसपी गणेश साहा ने सदर कोतवाली पुलिस बल के साथ शहर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर शहर के विभिन्न व्यस्ततम मार्गों का पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्होंने सदर चौराहा, हमदर्द तिराहा, बिलोबी हाँल, हीरालाल धर्मशाला व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिये।






