
गांजा व तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। थाना ईसानगर पुलिस ने एक अभियुक्त को 800 ग्राम अवैध गांजा, अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
बुधवार को थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्थानीय कस्बा निवासी तानम पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 800 ग्राम गांजा, 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/20 व अर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गयी है।





