एसपी ने भारत-नेपाल सीमा पर कवच आउटपोस्ट का किया लोकार्पण
तिकुनिया थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा स्थित गुलरिया दीपनगर घाट पर जल्द बनेगा कवच आउटपोस्ट

एसपी ने भारत-नेपाल सीमा पर कवच आउटपोस्ट का किया लोकार्पण
– तिकुनिया थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा स्थित गुलरिया दीपनगर घाट पर जल्द बनेगा कवच आउटपोस्ट

(निर्जेश मिश्र)
सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने तिकुनिया थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा स्थित गुलरिया दीपनगर घाट पर कवच आउटपोस्ट का लोकार्पण किया।
शुक्रवार को हुए लोकार्पण कार्यक्रम में सर्व प्रथम एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन किया। उसके बाद नवनिर्मित कवच आउटपोस्ट के पत्थर का लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उद्बोधन के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय संभ्रान्त व्यक्तियों एवं स्थानीय जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने स्थानीय जनता अपेक्षा करते हुए कहा कि नवनिर्मित कवच आउटपोस्ट में आने वाले समय में अपनी सार्थकता को सिद्ध करेगा। कवच आउटपोस्ट द्वारा भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी, अनैतिक व्यापार एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले संदिग्धों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने सीमा पर विशेष चौकसी बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा सीमा पर स्थित मोहना नदी में चलने वाले यात्री नावों के नागरिकों का सत्यापन किया जाए। स्थानीय नागरिकों को सी प्लान के तहत जोड़ा जाये, जिससे महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान में मदद मिल सके। कवच आउट पोस्ट पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय एसएसबी व वन विभाग से समन्वय स्थापित करके प्रभावी गस्त एवं निगरानी सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा थाना व कवच आउटपोस्ट पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पड़ोसी नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में अपने-अपने काउन्टर पार्ट व समरैंक पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाये। ताकि संदिग्धों की पहचान करने के साथ-साथ कार्यवाही में मदद मिल सके। इस अवसर निघासन क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक लोतवाली तिकुनिया सहित अन्य पुलिस व एसएसबी के अधिकारी/कर्मचारियों के अतिरिक्त क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







