उत्तर प्रदेशराजनीति
मथुरा में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत
श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंचे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने किए देवकीनन्दन के दर्शन

मथुरा में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत
– श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंचे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने किए देवकीनन्दन के दर्शन

(निर्जेश मिश्र)
सावधान इण्डिया न्यूज, मथुरा। भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का मथुरा आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। मथुरा कैण्ट हवाई अड्डा पर पीएम मोदी का हवाई जहाज पहुंचते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, उप मुख्यन्त्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक एवं मथुरा सांसद हेमा मालिनी सहित कई मन्त्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे से पीएम श्री मोदी ने सर्व प्रथम भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पहुंचकर देवकीनन्दन के दर्शन करते हुए भारत देश के मंगलमय की कामना की। उसके उपरान्त उन्होंने बृजरज उत्सव में पहुंचकर मीराबाई के 525वें जन्म दिवस पर आयोजित जन्मोत्सव में भाग लिया।





