चुनाव से पहले वोटर कार्ड बनवाने का एक और सुनहरा मौका
- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए विशेष तिथियां 25 व 26 को उठाएं लाभ: डीएम

चुनाव से पहले वोटर कार्ड बनवाने का एक और सुनहरा मौका
– विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए विशेष तिथियां 25 व 26 को उठाएं लाभ: डीएम

लखीमपुर-खीरी। अगर आपका मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है तो आपके पास मतदाता पहचान पत्र बनवाने का एक और मौका है। इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र में किसी तरह की कोई त्रुटि है तो उसमें भी सुधार करा सकते हैं। सभी बीएलओ 25 व 26 नवंबर को सुबह 10 से शाम 04 बजे तक जिले के सभी 2890 बूथों पर तैनात रहेंगे।
जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबधित जारी कार्यकम के अनुसार 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक नियत है। इस अवधि में 25 व 26 नवम्बर तथा 02 व 03 दिसम्बर को विशेष अभियान तिथियां भी नियत हैं। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी को किया जायेगा। विशेष अभियान दिवस के दिनों में समस्त मतदेय स्थलों पर पदाभिहीत अधिकारी/बीएलओ अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक उपस्थित रहेंगे। पुनरीक्षण अवधि के दौरान विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर निबन्ध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, मॉक पार्लियामेंट, पोस्टर, पेन्टिंग, स्लोगन, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, इलेक्शन कोशंट, क्विज, मानव श्रृंखला, मानव श्रृंखला से आकृति निर्माण, मतदान केन्द्रों को सजाने की प्रतियोगिता आदि प्रतियोगितायें सम्पूर्ण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान अवधि तथा मुख्यतः विशेष तिथियों पर ऐसे आकर्षक तरीके से आयोजित की जायें, जिससे जन सामान्य को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 अभियान के संबंध में व्यापक रूप से जानकारी तो मिले ही, वे इस आयोजन में में पूर्ण धूमधाम से प्रतिभाग भी करें। उक्त प्रतियोगितायों को विशेष अभियान तिथियों में आयोजित कराकर परिणाम की घोषणा करायी जा सकती है।







