लखीमपुर खीरी: पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्रीश द्विवेदी और मंत्री बने अरुण अवस्थी
पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी बने और मंत्री बने अरुण अवस्थी


लखीमपुर खीरी: पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्रीश द्विवेदी और मंत्री बने अरुण अवस्थी
लखीमपुर खीरी
पलिया तहसील में शुक्रवार को तहसील में सम्पन्न हुए पलिया बार एसोसिएशन की काउंटिंग पूरी हो गई। इसमें अध्यक्ष पद के दावेदार एडवोकेट जगदीश चंद्र सोनी 37, एडवोकेट प्रदीप कुमार मेंनरो 47 व एडवोकेट श्रीश द्विवेदी को 65 मत प्राप्त हुए। इस तरह अध्यक्ष पद पर श्रीश द्विवेदी विजेता रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट राजेंद्र रावत राठौर को 68 औरा राजाराम वर्मा को 82 वोट मिले इस तरह उपाध्यक्ष पद पर राजाराम वर्मा विजता रहे । जबकि मंत्री पद में एडवोकेट अरुण अवस्थी 95 मत पाकर चुनाव जीते । उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट बनारसी लाल चौधरी सिर्फ 34 मत व एडवोकेट सतीश सिंह मात्र 21 वोट पा सके। वही संयुक्त मंत्री में कमलेश कुमार को 91 व परविंदर कुमार भार्गव को 59 मत मिले। कमलेश कुमार विजता रहे।





