डॉ डाक्टर पूर्वी वर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन
कांग्रेस पार्टी का प्रदेश सचिव बनने पर पटेल संस्थान में दौड़ी खुशी की लहर, किया गया सम्मानित

डॉ डाक्टर पूर्वी वर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन
– कांग्रेस पार्टी का प्रदेश सचिव बनने पर पटेल संस्थान में दौड़ी खुशी की लहर, किया गया सम्मानित

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। खीरी लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा की पुत्री डॉ0 पूर्वी वर्मा को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश सचिव बनाया गया है। इस समाचार से कुर्मी समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान की कार्यकारिणी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर देते हुए महिलाओं ने माल्यार्पण कर पूर्वी वर्मा का भव्य स्वागत किया है। उनके आवास पर पहुचकर सभी ने शुभ कामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्वागत सम्मान से गदगद डॉ पूर्वी ने कहा कि अग्रज लोगों के सम्मान से संघर्ष करने और सेवाभाव से काम करने की प्रेणा मिलती है। इस मौके पर पटेल संस्थान के अध्यक्ष आनन्द वर्मा, मंत्री सुरेश कनौजिया एड, उपाध्यक्ष/सभासद हरिओम वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा, उपमंत्री पटेल सुशील वर्मा, ऑडीटर राजीव पटेल, पूर्व अध्यक्ष पारस वर्मा, सुभाष वर्मा, अमित वर्मा, मुनीश पटेल, कौशल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सोनम वर्मा, प्रेमवती वर्मा व मंजू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।






