पराली जलाने पर किसानों का निलंबित होगा सट्टा: डीसीओ
- 12 किसानों को गन्ने की पत्ती जलाना पड़ा महंगा, निलंबित किए गए सट्टे

पराली जलाने पर किसानों का निलंबित होगा सट्टा: डीसीओ
– 12 किसानों को गन्ने की पत्ती जलाना पड़ा महंगा, निलंबित किए गए सट्टे

लखीमपुर-खीरी। खीरी जिले में इन दिनों गन्ने की पत्ती जलाने की घटनाएं तेजी से प्रकाश में बढ़ रही हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। अब तक गन्ना महकमे ने खीरी में 12 किसानों के सट्टे निलंबित किए गए हैं।
डीसीओ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि फसल अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के दृष्टिगत शासन अतिगंभीर है।चीनी मिलों के माध्यम से गन्ना किसानों को पराली ना जलाने के लिए मैसेज भी भेजा जा रहा है। वहीं चीनी मिल यार्ड में इस आशय का अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। फिर भी गन्ना किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस पर अब तक गन्ना विभाग द्वारा 12 किसानों के सट्टे को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा संबंधित तहसील प्रशासन ने संबंधित काश्तकार के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए 107/116 की भी कार्यवाही की है। डीसीओ ने फसल अवशेष (गन्ने की पत्ती) जलाये जाने की घटनाओं में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के सम्बन्ध में अपने अधीनस्थ अधिकारियों- कार्मिकों को सचेत करते हुए निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत सुनिश्चित करें कि एक भी पराली जलाने की घटना घटित न होने पाए। यदि पराली दहन की एक भी घटना घटित होती है तो उत्तरदायी अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध उनके द्वारा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।





