प्रशासन
पराली की घटनाओं को रोकने के लिए कटिबद्ध है प्रशासन: डीएम
पराली की घटनाओं को रोकने के लिए कटिबद्ध है प्रशासन: डीएम

पराली की घटनाओं को रोकने के लिए कटिबद्ध है प्रशासन: डीएम

लखीमपुर-खीरी। जिले में पराली जलाए जाने को लेकर प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाए हैं। किसानों द्वारा पराली जलाए जाने के मामले में लापरवाही पर डीएम के निर्देश पर संबंधित उप जिलाधिकारी ने लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अंतविभागीय समन्वय से जिले में पराली जलाने की घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने का निर्देश दिए है। ऐसा न होने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।





