
मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के पटेल संस्थान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पैरामाउंट प्रबंधक सुशील वर्मा ने द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरजन लाल वर्मा, मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा एवं पैरामाउंट प्रबन्धक सुशील पटेल आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की सभी रियासतों को जोड़कर पूरे भारत को एक माला में पिरोया है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पिछड़े, अति पिछड़े एवं दलिततों को जोड़कर देश की एकता को मजबूत किया है। कार्यक्रम को देवीदीन वर्मा, पूर्व प्राचार्य रवि वर्मा व एडवोकेट सुरेश चंद्र वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर तममा लोग मौजूद रहे।





