भारत भूषण कॉलोनी में मनाई गई लौह पुरूष की पुण्य तिथि
भारत भूषण कॉलोनी में मनाई गई लौह पुरूष की पुण्य तिथि

भारत भूषण कॉलोनी में मनाई गई लौह पुरूष की पुण्य तिथि

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। शुक्रवार को भारत रत्न, राष्ट्र निर्माता एवं त्याग के प्रतिमूर्ति लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर की भारत भूषण कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दर्जनों कांग्रेसियों ने उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल न होते तो भारत का नक्शा ऐसा न होता। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इतिहास से लेकर भूगोल बदलने काम किया। जब तक यह देश रहेगा तब तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की विचारधारा रहेगी। गोष्ठी के उपरांत केन गोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज में स्थापित प्रतिमा पर दर्जनों लोगों ने पुष्प अर्पित किए दौरान प्रेम कुमार वर्मा, अमित गुप्ता, अजीत जैन, विनोद पटेल, यतीश शुक्ला, शैलेन्द्र पटेल, विद्यासागर गुप्ता, पंकज पटेल, नंदकिशोर वर्मा, विक्रम पटेल व अजय शुक्ला उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।






