WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पचपेड़ा और धौरहरा पहुंचा संकल्प यात्रा का रथ

ग्रामीणों ने जोरदार किया यात्रा रथ का स्वागत

Savdhan India News

पचपेड़ा और धौरहरा पहुंचा संकल्प यात्रा का रथ

ग्रामीणों ने जोरदार किया यात्रा रथ का स्वागत


लखीमपुर-खीरी। मंगलवार को विकसित भारत का संकल्प लेकर यात्रा रथ निर्धारित समय के अनुसार लखीमपुर ब्लाक के ग्राम पचपेड़वा और धौरहरा पहुंचा। जहां यात्रा रथ का जोरदार स्वागत हुआ। इसके अलावा पलिया ब्लाक के ग्राम बसही और रानीनगर कालोनी, बांकेगंज ब्लाक के ग्राम बुधेली नानकार और ग्रन्ट डाटपुर, नकहा ब्लाक के ग्राम कोरैय्या संजर और बेड़नापुर, निघासन ब्लाक के ग्राम लालापुर, जसनगर, बेहजम ब्लाक के ग्राम ओयल देहात और मड़िया, कुम्भी ब्लाक के ग्राम गोला देहात और कोरैया में भी यात्रा रथ का स्वागत हुआ।
अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक मंजू त्यागी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंच सके तथा वह लाभार्थी उस योजना का लाभ ले सकें, इसलिए इस यात्रा को गांव-गांव ले जाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बेहजम ब्लाक के ग्राम ओयल देहात में यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा जो भी महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। हम सब एकजुट होकर इन महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिला सकें। संकल्प यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद लाभार्थियों को पोषण किट, पीएम आवास योजना के अन्तर्गत सांकेतिक आवास की चाभी एवं फल वितरित किए और योजनाओं हितपत्र भी लाभार्थियों को प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, बीडीओ बेहजम, पलिया ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला, फूलबेहड़ ब्लाक प्रमुख विश्वनाथ सिंह, एडीओ प्रिया दीक्षित, संतोष कुमार सिंह, उत्तम बंसवार, एडीओ (आईएसबी), सांसद प्रवक्ता अम्बरीश सिंह, राकेश सिंह, रामनरेश सिंह, आचार्य अनूप मिश्रा, बालमुकुन्द, अनुज शुक्ला ‘बीटू’, धीरज शुक्ला, प्रेम बाजपेई, नागेन्द्र सिंह सेंगर, विकास मिश्रा, दीपक मिश्रा एवं राजेश दीक्षित सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button