WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर जानी पुलिस की कार्यशैली

छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर जानी पुलिस की कार्यशैली

Savdhan India News

छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर जानी पुलिस की कार्यशैली


लखीमपुर-खीरी। ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा’’ के तहत महिला कल्याण विभाग की अगुवाई में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं के दल ने महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने एफआईआर, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष साधना यादव ने छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत करने वाली महिलाओं या छात्राओं के नाम गोपनीय रखे जाते हैं। उनकी समस्या सुनकर कार्रवाई की जाती है। साइबर हेल्प डेस्क के बारे में बताया कि यहां साइबर ठगी के मामलों से सम्बन्धित कार्रवाई की जाती है। छात्राओ ने पुलिस कार्रवाई के संबंध में कई सवाल भी पूंछे। उपनिरीक्षक साधना यादव ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस मौके पर हेड कांस्टेबल शशिप्रभा, रेनू सिंह, माधुरी, रेखा सिंह, जीजीआईसी की शिक्षिका कोमल, शिवानी, शशि, महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिष्ट व जिला समन्वयक निक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button