पलिया में किया गया तैलिक प्रबुद्ध मंच के द्वारा समरसता खिचड़ी भोज का अयोजन
पलिया में संपन्न हुआ तैलिक समाज का खिचड़ी भोज का कार्यक्रम

पलिया में किया गया तैलिक प्रबुद्ध मंच के द्वारा समरसता खिचड़ी भोज का अयोजन
पलिया में संपन्न हुआ तैलिक समाज का खिचड़ी भोज का कार्यक्रम

सावधान इंडिया न्यूज़ पलिया कलां लखीमपुर खीरी आज तैलिक प्रबुद्ध मंच पलिया के तत्वाधान में दिनांक 21/1/2024 दिन रविवार को मोहल्ला अहिरान -1 में रघुनाथ राठौर ( नमकीन होलसेलर) के आवास पर तेली समाज का सामूहिक समरसता खिचडी भोज का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में तैलिक समाज के लोग मौजूद रहे इस भोज के बाद एक आपसी संवाद का कार्यक्रम हुआ जिसमें तेली समाज के राजनीतिक, शैक्षिक व सामाजिक विषय पर चिंतन हुआ इसके साथ ही भविष्य में पलिया बिधान सभा में अनेक कार्यक्रमों के लिए निर्णय लिए गए | समाज के गरीब व कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए काउंसिल कर मदद देना समाज के बच्चों को हर प्रकार के नशों से दूर रखना समाज के बच्चों व बच्चियों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी से जिला मंत्री राजकुमार राठौर, मनोज गुप्ता व अन्य तेली समाज के लोग मौजूद रहे।





