जनसत्ता कप के फाइनल में 20 हजार से अधिक दर्शकों ने उठाया आनंद, ग्राउंड मे लगे जय श्रीराम के नारे
आयोजक ने जताया आभार खिली धूप मे क्रिकेट प्रेमिओं के जमावड़ा

जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, मादुपुर की टीम बनी विजेता, 20 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी मे जोरदार मैच लोगों ने उठाया
कुण्डा प्रतापगढ़, ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी खेल प्रतियोगिता जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट आज सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच केजीएन लाई और मादूपुर की टीम के बीच हुआ। मादूपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 185 रन बनाये जबाब मे खेलते हुए लाई की टीम ने मैच खेलते हुए 165 रन बनाये। इस तरह से जोरदार मैच मे मादूपुर की टीम विजयी घोषित हुयी। टूर्नामेंट के विजेता को 1 लाख रु का नगद पुरस्कार दिया गया वही उपविजेता टीम को 51 हजार रु का पुरस्कार दिया गया।

बताते चलें की सकरदहा के प्रधान और समाजसेवी संजय सिंह फ़ौजी ने इस खेल प्रतियोगिता की नीव रखी थी। जो देखते देखते जनपद की बड़ी खेल प्रतियोगिता मे सुमार हो गयी। इस वर्ष टूर्नामेंट का छठवा संस्करण का खेल संपन्न हुआ। संजय सिंह फ़ौजी ने सभी दर्शकों, टीम और अतिथिओं का स्वागत किया और कहा की जब तक संभव रहा ये खेल प्रतियोगिता जारी रहेगी और अगले वर्ष इनाम राशि भी बढ़ाई जाएगी।
बीस हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी मे सकरदहा के पृथ्वीपाल सिंह स्टेडियम मे 5 जनवरी से चल रहे टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फाइनल का मैच देखने आये करीब 20 हजार दर्शकों ने आज के मैच के लुत्फ़ उठाया। आज मौसम साफ रहने और धूप खिलने के कारण लोगों ने मैच के आनंद उठाया।






