
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया। इस सफलता की खुशी में उत्तर प्रदेश के पलिया में जश्न का माहौल देखने को मिला।
भाजपा नेता रवि गुप्ता के नेतृत्व में मेला सिंह चौराहे पर स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर तिरंगा लहराया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ सुधीर गुप्ता, उमेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, युवा नेता अविरल शाह, संजय कुमार, नितेश गुप्ता, आशीष गुप्ता आशु, अशोक गुप्ता समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर देश की 140 करोड़ जनता का सिर गर्व से ऊंचा किया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को देश की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
शिवम मिश्रा





